Saraikela news: BOI की सीनी शाखा में मनाया गया 118वां स्थापना दिवस

Saraikela: सरायकेला जिले के अग्रणी बैंक BOI की सीनी शाखा में मनाया गया 118वां स्थापना दिवस,मौजूद रहे सीनी ओपी प्रभारी लगातार सुरक्षा देने के लिए बैंक ने किया धन्यवाद
ये भी पढ़े: Adityapur Crime news : एचडीएफसी बैंक एटीएम में चोरी का प्रयास, तीन चोर पकड़ाए
जानकारी देते हुए सीनी के ओपी प्रभारी श्री बिरजा कुजूर ने बताया कि सरायकेला जिले के अग्रणी बैंक, बैंक आफ इंडिया ने आज अपना 118वां स्थापना दिवस सीनी शाखा में मनाया है। जहां शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने बैंक को लगातार सफलता से सुरक्षा देने के लिए सरायकेला पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है‌। जिसके तहत स्थापना दिवस का केक भी ओपी प्रभारी के हाथों कटवाया गया। वहीं शाखा प्रबंधक ने कहा इस ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र में बैंक में सुरक्षा का माहौल होना स्थानीय ओपी के बदौलत ही संभव हो पाया है। मौके पर राहुल जयसवाल, सतीश कुमार, गौतम कुमार पाल,आशु, नमिता कुजूर,किशन रजक, अमित, जगदीश महतो उपस्थित थे ‌।
ये भी पढ़े: सांसद गीता कोड़ा का हाटगम्हरिया प्रखंड के दौरा किसानों को रहा समर्पित, कहा- बैंक किसानों को सरकार प्रदत ऋण माफी योजना में कोताही ना बरतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *