Saraikela Nutrition Campaign Scheme:पोषण अभियान योजना के तहत केंद्र से आयी त्रिसदस्यीय टीम ने बाल विकास परियोजना कार्यों को सराहा

Saraikela: पोषण अभियान योजना अन्तर्गत सुपोषित ग्राम पंचायत हेतु सरायकेला खरसावाँ जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय आदित्यपुर अन्तर्गत छोटा गम्हरिया आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण केन्द्र स्तर त्रिसदस्यीय टीम द्वारा किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा किया गया। संयुक्त टीम द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्र के संपूर्ण क्रियाकलाप केन्द्र के बच्चों का मानसिक शारिरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु सेविका द्वारा किए गए कार्यों की गहन जाँच की गई। टीम के सदस्यों ने स्वयं बच्चों का वजन लिया साथ ही केन्द्र के लाभुकों से बातचीच की एवं आँगनबाड़ी से मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। टीम द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी से भी कार्यों के संबंध में इनके द्वारा किए गए कार्यों की भरपूर सराहना की. इसके अलावा केन्द्र की आधारभूत संरचना एवं पोषण वाटिका का अवलोकन केन्द्र के सदस्यों ने किया, वे पूरी तरह संतुष्ट भी हुए। टीम के सदस्यों में श्रीमती चाड़ंग टांगजाग, SNO अरुणाचल प्रदेश, डॉ० अनामिका, स्टेट न्यूट्रेशन कन्सलटेंट, अमित कुमार कन्सलटेंट पोषण अभियान, सुशील कुमार कन्सलटेंट पोषण अभियान सामील थे। इसके अलावे भ्रमण के दौरान श्रीमती दुर्गश नंदिनी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, श्रीमती मायारानी महतो व अर्चना कुमारी, सेविका पबिता कुमारी महतो, सहायिका पुंगी टुडू व अनेक लाभूक मौजूद थे।

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम