Saraikela Rail Roko Movement: नीमडीह रेलवे स्टेशन से पहले रेल टेका आंदोलनकारी को पुलिस बल ने रोका, रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील, धारा 144 है लागू

Saraikela : कुड़मी जाति को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर 20 सितंबर से नीमडीह रेलवे स्टेशन के पास रेल टेका (रेल रोको) अभियान से पूर्व रेल प्रशासन एवं सरायकेला जिला- प्रशासन द्वारा चाक- चौबंद व्यवस्था की गई. बुधवार सुबह से ही नीमडीह रेलवे स्टेशन समेत आसपास भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती कर पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela Rail track jaam: सीकेपी -टाटा पैसेंजर ट्रेन रोजाना लेट होने से आक्रोशित यात्रियों ने हावड़ा- मुंबई रेल लाइन किया जाम

नीमडीह रेलवे स्टेशन पर रेल रोको अनिश्चितकालीन अभियान शुरू होने से पूर्व ही रेल एवं जिला पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी को रोक कर आंदोलन रोक दिया गया. इससे पूर्व चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा द्वारा निमाडीह रेलवे स्टेशन और आसपास क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी. जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाती कर पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. अनिश्चितकालीन रेल रोको अभियान में शामिल आंदोलनकारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीम, थाना प्रभारी नीमडीह तंजील खान आरपीएफ एवं जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. अहले सुबह से ही पुलिस एवं रेल प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीमडीह रेलवे फाटक से पूर्व रघुनाथपुर – पटमदा सड़क मार्ग पर ही बड़ी संख्या में जुटे आंदोलनकारी महिला एवं पुरुषों को रोक कर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. हालांकि इस बीच आंदोलनकारी का जमावड़ा लगातार जारी है.

गौरतलब है की कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा देने, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, कुड़मी-आदिवासी सरना कोड लागू करने, समेत अन्य मांगों को लेकर कुड़मी समाज द्वारा अनिश्चितकालीन रेल टेका ( रेल रोको) अभियान की घोषणा बुधवार 20 सितंबर से की गई थी.

इसे भी पढ़ें :- http://कुड़मी समाज ने कुड़मीयों को एसटी सूची में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर किया रेल चक्का जाम, रेल परिचालन बाधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम