Saraikela Theft : सरकारी स्कूल, पंचायत भवन और किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखो की चोरी

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय समेत पंचायत भवन और पास स्थित एक किराना दुकान में बीती रात चोरों ने दबिश देते हुए चोरी घटना को अंजाम दिया है, जहां चोरों ने इन तीन अलग-अलग स्थान पर लाखों मूल्य के सामानों की चोरी की है।

इसे भी पढ़े :-

Naxalites blew up panchayat building and culvert : नक्सलियों ने उड़ाया पंचायत भवन और पुलिया, पेड़ काटकर गिराया बच्चों से भरी स्कूल बस वापस लौटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुगनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के आईटीसी लैब का दरवाजा तोड़ चोरों ने यहां रखे तीन कंप्यूटर सिस्टम, 6 बैटरी समेत एक प्रिंटर को चुरा लिया, चोरी घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह स्कूल के हेड मास्टर मोतीलाल मुंडा को मिली, जिसके बाद ये स्कूल पहुंचे तो पाया कि ताला तोड़ चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.

वहीं चोरों ने दुगनी पंचायत भवन पर भी धावा बोला और वेंटीलेटर तोड़कर एलईडी टीवी चुरा ले गए, चोरों का आतंक यही नहीं रुक चोरों ने पास स्थित किराना दुकान वैरायटी स्टोर का भी ताला तोड़ तकरीबन 12 हजार नगदी चुरा ले गए, एक ही रात तीन अलग-अलग स्थान पर इन चोरी की घटना से दुगनी पंचायत के लोगों में आक्रोश व्याप्त है, स्थानीय लोगों द्वारा सरायकेला पुलिस अधीक्षक से भी चोरी घटना की शिकायत की गई है, इधर सरायकेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

http://Naxalites blew up panchayat building and culvert : नक्सलियों ने उड़ाया पंचायत भवन और पुलिया, पेड़ काटकर गिराया बच्चों से भरी स्कूल बस वापस लौटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज