Saraikela welcome of Chief Minister Champai Soren: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का सरायकेला बिरसा चौक और कांड्रा मोड में हुआ भव्य स्वागत, स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

सरायकेला: राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार शाम को सरायकेला जिला पहुंचे। जहां बिरसा चौक एवं कांड्रा मोड में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया .

इसे भी पढ़े :-

सरायकेला-खरसावां जिले के पत्रकारों को पहली बार मिलने जा रहा अपना भवन, 3 अक्टूबर को मंत्री चंपई सोरेन करेंगे उद्घाटन

सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का काफिला सरायकेला मुख्यालय पहुँचा यहां स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगो ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को लोगो ने गुलदस्ता, बुके व माला से भर दिया। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा पूरे राज्य के साथ सरायकेला का सर्वांगीण विकास होगा। यहां विकास की बयार बहेगी। लोगो की सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।इस दौरान पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जिंदाबाद व जय झारखंड के नारों से गूंज उठा। मौके पर सनद आचार्य,बड़बाबू सिंहदेव,लीपु मोहंती,दिनेश सथुआ,बासुदेव महतो,दाशरथी परीछा व सुधीर महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

कांड्रा मोड़ में कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

मुख्यमंत्री का काफिला कांड्रा मोड पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, मुख्यमंत्री का स्वागत करने महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही, इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष राम हांदसा ,केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रामदास टुडू ,झामुमो जिला सदस्य राजेश भगत ,डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा ,जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, वरिष्ठ नेता सचिन महतो, केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, दीपक मंडल, परमेश्वर प्रधान ,बुबई शर्मा ,सुभाष करवा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

http://सरायकेला-खरसावां जिले के पत्रकारों को पहली बार मिलने जा रहा अपना भवन, 3 अक्टूबर को मंत्री चंपई सोरेन करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *