Saraikela wife ruckus : पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ सड़क पर देखा ,जमकर काटा बवाल

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उषा मोड़ के पास शनिवार को सड़क पर अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक महिला ने सड़क पर जमकर बवाल काटा. महिला के शोर-शराबा करने पर वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई.
बताया जाता है कि महिला ने अपने पति को सड़क किनारे एक दूसरी महिला के साथ घूमते देख लिया. जिसके बाद महिला ने अपने पति पर जमकर भड़ास निकाला. महिला ने बवाल करते हुए पति समेत दूसरी महिला की पिटाई शुरू कर दी. जिससे सड़क पर अफरा -तफरी का माहौल मच गया. राहगीरों को कुछ पता चलता तब तक वहां उहापोह स्थिति बनी रही. बाद में पता चला कि बवाल करने वाली महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा है. जिसके बाद यह घटना घटित हुई है. तकरीबन आधा घंटा तक सड़क पर भीड़ लगा रहा बाद में महिला उसके पति और दूसरी महिला वहां से चले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम