Saraikella road accident: अनियंत्रित टेंपू पलटने से एक बच्ची की हुई मौत ,दो बच्चियां  घायल

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत गौरांगडीह के समीप घटी सड़क दुर्घटना में टेंपो के पलट जाने से सवार दस वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल दो बच्चियों का इलाज जारी है.

दुर्घटना में मृत बच्ची
दुर्घटना में मृत बच्ची
 घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदित्यपुर निवासी टेम्पु चालक जर्मन गोडसोरा अपनी पत्नी, तीन पुत्री और पड़ोस की रहने वाली उसकी बेटी की सहेली को लेकर चाईबासा के गिधीबासा अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान गौरांगड़ीह के समीप टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गई. टेम्पु के पलट जाने से उनकी दो बेटी 10 वर्षीया अंजु गोडसोरा और 12 वर्षीया अंजना गोडसोरा तथा पड़ोस की रहने वाली उनकी बेटी की सहेली 12 वर्षीया नागी गागराई गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जर्मन गोडसोरा की छोटी बेटी अंजु गोडसोरा की मृत घोषित कर दिया. घटना में घायल हुई अन्य दोनो बच्चियों का सदर अस्पताल में इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम