Saraikella youth arrested: कपाली पुलिस ने हवाई फायरिंग  के आरोपी युवक को दबोचा, देसी कट्टा गोली बरामद

चांडिल: कपाली ओपी पुलिस ने मंगलवार रात 9 बजे हवाई फायरिंग करने के बाद एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.गिरफ्त में आया युवक कपाली ओपी क्षेत्र का रहने वाला है.
बताया जाता है कि कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डांगरडीह सामुदायिक भवन के पास रात तकरीबन 9:00 बजे सद्दाम हुसैन नामक युवक ने देसी कट्टा से हवाई फायरिंग की, जिसके बाद वह कपाली ओपी तरफ आ रहा था. इस बीच पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई और पुलिस ने सक्रियता के साथ फायरिंग के आरोपी युवक को धर दबोचा. पुलिस ने तलाशी के क्रम में उसके पास से देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया है. मामले को लेकर कपाली पुलिस द्वारा आगे पड़ताल की जा रही है. वही पूरे मामले को लेकर जल्द ही चांडिल अनुमंडल पुलिस द्वारा खुलासा किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम