सारंडा : जोजोगुटू गांव के सभी 61 घरों का हुआ सर्वे, हर घर नल योजना का ग्रामीणों को मिलेगा जल्द लाभ

Chaibasa:- सरकार की हर घर नल योजना का लाभ पंचायत के सभी गांवों के सभी घरों को मिले इसे लेकर जोजोगुटू गांव में बुधवार को ग्राम सभा की बैठक हुई. छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीएचईडी विभाग एंव इसके अधीन कार्यरत गैर-सरकारी संगठन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस बाबत ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट के पदाधिकारी संजय कुमार प्रधान ने कहा कि पीएचडी विभाग के आदेशानुसार जोजोगुटू गांव के सभी 61 घरों का हम लोगों ने सर्वे कराया. सर्वे में यह देखा गया की सभी घरों को बाईहातु गांव स्थित जल मीनार से आ रही पानी के पाईप लाईन से कनेक्शन दिया गया है या नहीं. जिन घरों तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है उनके घरों में कनेक्शन पहुंचाया जाएगा. यह कार्य छोटानागरा पंचायत के सभी गांवों व घरों में होगा.

उन्होंने बताया कि इसके अलावे प्रत्येक गांव से एक-एक जल सहिया और उनके चार-चार सहयोगी महिलाओं का चयन किया जायेगा. इसके अलावे तीन युवकों जिसमें पंप ऑपरेटरों, पलम्बर और इलेक्ट्रिशियन रहेंगे. सभी को प्रशिक्षण विभागीय स्तर से दिलवाया जायेगा. जल सहिया के नेतृत्व में महिलाएं गांवों में होने वाली पानी आपूर्ति की गुणवत्ता की जाँच कीट से करेगी.  इसके लिये कीट भी उपलब्ध कराया जायेगा. बाकी तीन युवक फिल्टर प्लांट से लेकर पाईप लाईन से संबंधित समस्याओं को ठीक करेंगे. इस ग्राम सभा में पीएचडी विभाग के जेई राज किशोर, उप मुखिया रमेश हंसदा, मान सिंह चाम्पिया, उषा सांडिल, बामिया सुरीन, सामू देवगम, संजय प्रधान आदि दर्जनों मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग