SDO seized overloaded 7 hyva- ओवरलोड 7 हाईवा को एसडीओ ने किया जप्त, खनन विभाग और डीटीओ करेंगे जांच

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसदा ने बड़ी कार्रवाई की है. चाईबासा रांची मुख्य सड़क मार्ग एनएच 75ई से एसडीओ ने 2 गिट्टी और 5 जीएसबी मिक्स मटेरियल से लदा 7 हाईवा (10 चक्का) वाहनों को जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें:- Tractor seized:गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा ,बालू माफियाओं में हड़कंप

 

एसडीओ द्वारा किया गया जब्त वाहने
एसडीओ द्वारा किया गया जब्त वाहने

जप्त हाईवा में ओवरलोड गिट्टी एवं मिक्स मटेरियल लदा हुआ है. जिस कारण एसडीओ ने वाहनों को जप्त किया और हाईवा का चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है. सभी वाहनों की जांच पड़ताल की तो उन्होंने वाहनों में कागजात के नहीं पाया. जिस वाहनों को जब्त कर चक्रधरपुर थाना को सौंप दिया गया है.

एसडीओ कर रही अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई –

मालूम हो कि चक्रधरपुर में अवैध गिट्टी और बालू का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है. जिस कारण एसडीओ द्वारा लगातार गिट्टी और बालू लदा हाईबा के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है. एसडीओ के इस कार्रवाई से बालू, गिट्टी के कारोबारी घबराए हुए हैं. जानकारी अनुसार जब्त सभी वाहन खूंटी के कारोबारी के हैं. जहां से रोजाना दर्जनों हाईवा और मिक्स मटेरियल लाया जा रहा है.

ओवरलोड वाहनों में नही थे कोई कागजात-

पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसदा ने बताया कि वाहनों को देखने से ही ओवरलोड लग रहा है और ऊपर से कागजात की मांग की गई तो उन्होंने संबंधित भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया. वे आगे की कार्रवाई के लिए जिला के खनन विभाग और डीटीओ को सूचना दी है. अब कागजातों की जांच के बाद ही पूरे मामले की खुलासा हो सकेगा.

धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू गिट्टी का कारोबार-
अवैध रूप से बालू और गिट्टी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन पोड़ाहाट अनुमंडल में कई थानों से होकर गुजरता है लेकिन कभी भी थाना के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है. जबकि यह काम जिला का खनन विभाग और डीटीओ का है और उनके द्वारा कार्रवाई किया जाना चाहिए. लेकिन वह भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. जिस कारण से अवैध बालू और गिट्टी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. लेकिन इन दिनों पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसदा ने अब तक दर्जनों अवैध बालू और गिट्टी लदा गाड़ियों पर कार्रवाई कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें :-http://भालू ने हमला कर ग्रामीण को किया घायल, पत्नी ने दिखाई हिम्मत, डंडे से पीटकर बचाई पति की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *