नीमडीह: अवैध शराब अभियान के विरुद्ध एक्शन में SDPO संजय सिंह, खुद पहुंचे शराब भट्टी करने ध्वस्त

Saraikela: चांडिल अनुमंडल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. यहाँ नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव के बाहर जंगल की झाड़ी में अवैध शराब भट्टी के सुचना पर  कार्रवाई करते हुए महुआ शराब भट्टी को नष्ट कर दिया गया।

चांडिल अनुमंडल पुलिस लगातार अबैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर रही है। इधर इस अभियान में नीमडीह थाना की पुलिस भी थाना प्रभारी अमित गुप्ता के साथ सख्त एक्शन में नजर आ रही है. नीमडीह थाना क्षेत्र के बुरुडीह गांव के बाहर पश्चिम बंगाल की सीमा पर किये जा रहे अवैध महुआ शराब की चुलाई के खिलाफ छापामारी करीब 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया था, साथ हो करीब 800 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब भट्ठी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। वही आज गुरुवार को  जुगिलौंग गांव के बाहर जंगल मे चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब की चुलाई के खिलाफ नीमडीह थाना की पुलिस बल एवं सेट जवानों के द्वारा छापामारी करते हुए घटनास्थल से करीब 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है एवं करीब 1500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट करते हुए अबैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है, ओर आगे की करवाई में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा