सरायकेला : 4 माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या, पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हाल में था देखा, जला नग्न शव बरामद

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडरा पंचायत के हेसा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां 24 वर्षीय 4 माह की गर्भवती विवाहिता का जला हुआ नग्न शव खेतों से बरामद किया गया है. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है.

 

सरायकेला सदर अस्पताल में जुटे परिजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय संगीता प्रधान का शव उसके घर से कुछ देर पर कुछ दूर पर स्थित खेतों से नग्न जले हुए अवस्था में बरामद होने की सूचना मृतक विवाहिता के पति हेसा गांव निवासी अमीर प्रधान द्वारा मृतिका के पिता चक्रधरपुर पंसुवा गांव निवासी धरमु प्रधान को दी गई. इस घटना के बाद मृत विवाहिता के पिता अन्य परिजनों के साथ हेसा गांव पहुंचे. जहां इन्होंने खेतों से बेटी के शव को बरामद किया. परिजनों ने सरायकेला थाना में पति आमिर प्रधान और उनकी भाभी पार्वती प्रधान के विरुद्ध बेटी को जलाकर मारने संबंधित लिखित शिकायत की है. मृतका के पिता ने लिखित शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी की शादी बीते 29 मार्च को सरायकेला के हेसा गांव निवासी आमिर प्रधान के साथ की गई थी. शादी में नगद 50 हज़ार समेत घरेलू सामान दिए थे. लेकिन इनकी बेटी को मोटरसाइकिल लाने के नाम पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इस बीच एक दिन इनकी बेटी ने अपने पति और भाभी को आपत्तिजनक हाल में देख लिया था. जिसके बाद पति और भाभी द्वारा बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई थी.

गला दबाकर हत्या की आशंका, पति हिरासत में
मृत विवाहिता के पिता द्वारा सरायकेला थाने में लिखित शिकायत की गई है, जिसमें बताया गया है कि आशंका है कि पहले गला दबाकर हत्या की गई जिसके बाद खेतों में शव को जलाने का प्रयास किया गया है. इधर मामले के बाद पुलिस द्वारा जला हुआ नग्न शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी पति को भी हिरासत में लिया है, इसके अलावा अन्य परिजनों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम