Seraikela AJSU Joining: दुर्गा सोरेन सेना जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह 8 अगस्त को समर्थकों के साथ थामेंगे आजसू का दामन

Saraikela: दुर्गा सोरेन सेना के सरायकेला जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह आजसू पार्टी की सदस्यता हासिल करेंगे. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के नीति सिद्धांतों से प्रेरित होकर इन्होंने यह निर्णय लिया है.

इसे भी पढे :-http://तेज रफ्तार का कहर : दो हाइवा की आमने सामने हुई टक्कर, पुलिस ने मशक्कत कर गाड़ी में फंसे ड्राइवरों को निकाला

सन्नी सिंह अपने समर्थकों के साथ आगामी 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित आजसू पार्टी के सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष पार्टी की विधिवत सदस्यता लेंगे. इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी आजसू पार्टी से जुड़ेंगे. सन्नी सिंह ने बताया कि आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर इन्होंने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है. कहा कि आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों को पार्टी से जुड़ कर जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

राजनीतिक के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी हैं सक्रिय

बतौर राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता अपनी पहचान स्थापित कर चुके सन्नी सिंह लंबे समय से दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष के तौर पर रहते हुए राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. स्थानीय जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ जरूरतमंदों की आवाज भी बनने का इन्होंने काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम