seraikela crime news : होमगार्ड महिला कॉन्स्टेबल की रेकी कर हत्या के लिए बारात के समय को हत्यारे ने था चुना

 

Saraikella : कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत होमगार्ड की महिला कॉन्स्टेबल नम्रता सामड़(38) हत्याकांड के 24 घंटे बीतने के बाद भाजपा द्वारा दिया गया अल्टीमेटम भी पूरा हो गया है. इधर पुलिस केवल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की दावा कर रही है. इस बीच हत्याकांड से जुड़ी जो बात सामने आ रही हैं, उससे जाहिर होता है कि प्लानिंग के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार 5 मई को
कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण अस्पताल के सामने जहाँ मृत महिला नम्रता सामड़ (38) का घर और दुकान जहाँ मौजूद है वहां बगल के एक घर में शादी थी. उस रात वहां से बारात निकलने वाली थी. रोजाना शाम 7  बजे नम्रता सामड़  दुकान बंद कर देती थी लेकिन शादी और बारात निकलने के चलते चहल-पहल भीड़ होने के कारण उसने रात 8:30 बजे तक दुकान खुला रखा था  इस बीच डीजे सेट में गाना बजने और शोरगुल माहौल का फायदा उठाते हुए हमलावर ने महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी. ग्रामीण क्षेत्र में रेकी कर हुए इस हत्याकांड से पुलिस भी अचंभित है. हत्याकांड के संबंध में कुचाई थाना प्रभारी विष्णु भोक्ता ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी होगी. लेकिन सूत्र बताते हैं कि पुलिस के हाथ अब तब तक खाली हैं. वही जानकारी मिल रही है कि मृतका के घर के पास रहने वाले हैं किसी व्यक्ति द्वारा इस हत्या को अंजाम दिया गया है.
घटना के बाद अस्पताल में जुटे लोग
घटना के बाद अस्पताल में जुटे लोग
भाजपा ने दिया था 24 घंटे में हत्याकांड गुत्थी सुलझाने का अल्टीमेटम
आदिवासी महिला नम्रता सामड़ हत्याकांड को लेकर भाजपा जिला कमेटी द्वारा प्रदेश एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला अध्यक्ष विजय महतो समेत अन्य भाजपाइयों के नेतृत्व में जिला पुलिस- प्रशासन को 24 घंटे के अंदर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का अल्टीमेटम दिया गया था. अन्यथा भाजपा द्वारा पुरजोर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत