Seraikela DC Instructions: डीसी के आदेश पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, चौका में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में तू तू -मैं मैं ,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहनों की जांच

सरायकेला: उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देश पर मंगलवार सुबह कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. जहां मजिस्ट्रेट के रूप में गम्हरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित थे.

डीसी के आदेश पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
डीसी के आदेश पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
भाजपा द्वारा मंगलवार 11 अप्रैल को पूर्व घोषित रांची में सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया. इसी कड़ी में कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया जहां वाहनों को रुकवा कर उनकी जांच की गई. गौरतलब है कि रांची सचिवालय घेराव करने सरायकेला समेत जमशेदपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए सुबह से ही रवाना हो रहा था. इसे लेकर चाक-चबंद व्यवस्था रखी गई थी.
चौका में चेकिंग के लिए रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता उखड़े
मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में रांची रवाना हो रहे कार्यकर्ताओं के वाहन को चेकिंग के लिए रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता उखड़ गए. जहां पुलिस के साथ इनकी तीखी नोकझोंक हुई, बाद में परिस्थिति को संभालते हुए पुलिस द्वारा वाहनों को रांची के लिए रवाना कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *