Seraikela highway accident: बालू लदा अनियंत्रित हाईवा दुकान में घुसा, हुआ बड़ा नुकसान

सरायकेला: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित फदलुगोडा काली मंदिर के पास बीते रात 3 बजे एक अनियंत्रित बालू लदा हाईवा सड़क किनारे स्थित एक मोबाइल दुकान में जा घुसा जिससे दुकानदार को लाखों की क्षति हुई.

गनीमत रही की इस दुर्घटना में जानमाल की क्षति नहीं हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार फदलुगोडा काली मंदिर के पास प्रसनजीत पात्रों के मोबाइल दुकान में बीती रात तकरीबन 3 बजे बालू लदा हाईवा जो तेज रफ्तार से सड़क से होकर गुजर रहा था अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा. इस दुर्घटना में दुकान को काफी क्षति हुई. जबकि हाईवा का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के काफी समय बीत जाने के बाद चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा के माध्यम से दुकान में टकराकर घुसे हाईवा को हटाया. दुकानदार प्रसनजीत पात्रों ने बताया कि दुकान के नीचे कमरे में ये सोए थे तभी यह घटना घटी. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में इनकी जान भी जा सकती थी. इधर पुलिस द्वारा हाईवा को हटाने के बाद आगे मामले की जांच की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज