Seraikela Officer Posting: चौका थाना प्रभारी बने अभिषेक प्रताप, सन्नी टोप्पो को दलभंगा ओपी का बनाया गया प्रभारी

Saraikella: सरायकेला जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा ज़िलादेश जारी करते हुए अभिषेक प्रताप को चौका थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. वही सन्नी टोप्पो को दलभंगा ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा कार्यालय से ज़िलादेश जारी करते हुए दोनों पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर अपने पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इससे पूर्व अभिषेक प्रताप दलभंगा ओपी के प्रभारी थे. जिन्हें चौका का प्रभारी बनाया गया है, वही सन्नी टोप्पो सरायकेला थाना में पदस्थापित थे जिन्हें दलभंगा ओपी का प्रभारी प्रतिनियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार को लाइन हाजिर करने के बाद यह आदेश जारी किया गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा