Seraikela SDO: सरायकेला अनुमंडल में 10 महीने का इंतजार खत्म, 2022 बैच के IAS अधिकारी अभिनव प्रकाश ने संभाली कमान

सरायकेला: झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में हुए हालिया बदलाव के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2022 बैच के युवा अधिकारी अभिनव प्रकाश ने सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। यह उनकी पहली स्वतंत्र पदस्थापना है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ औपचारिक बैठक की और क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

Saraikela:सरायकेला-खरसावां: 292 शिक्षकों का स्कूल आवंटन विवादों में, नियम उल्लंघन का आरोप

​गौरतलब है कि सरायकेला एसडीओ का पद पिछले लगभग दस महीनों से रिक्त था, जिससे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस दौरान भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति अतिरिक्त प्रभार के रूप में इस जिम्मेदारी को निभा रही थीं। अब अभिनव प्रकाश की नियुक्ति से क्षेत्र में विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद है।

​मूल रूप से झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले अभिनव प्रकाश ने इससे पहले चतरा में ही प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में कार्य किया है। वहां उन्होंने कानून-व्यवस्था, राजस्व और जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना होगी। एक युवा आईएएस अधिकारी के आने से स्थानीय जनता में भी बेहतर प्रशासन को लेकर काफी सकारात्मकता देखी जा रही है।

http://Saraikela:सरायकेला-खरसावां: 292 शिक्षकों का स्कूल आवंटन विवादों में, नियम उल्लंघन का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप