Seraikela thief arrested:सरायकेला पुलिस ने कंपनी चोरी मामले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Saraikella: सरायकेला पुलिस ने कंपनी में हुए चोरी मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जबकि मामले में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं.

सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 28 मार्च को सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटरनेशनल फैब्रिकेशन सिस्टम कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया. जिसमें पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से कांड्रा रेलवे स्टेशन रोड निवासी महमूद अंसारी, नारायणपुर निवासी दस्तगीर शेख और मुड़िया निवासी साकिर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों ही आरोपियों द्वारा अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी घटना को अंजाम दिया गया था.मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं. इनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.
एक लाख के सामानों की हुई थी चोरी 
प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी द्वारा एक लाख मूल्य के सामान चोरी होने की सूचना दी गई थी.लेकिन पुलिस अनुसंधान के क्रम में आरोपियों ने 15 हज़ार सामान बेचकर प्राप्त किए थे. जिसमें से पुलिस ने साढ़े 4 हजार रुपए नगद इन आरोपियों के पास से बरामद किए हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत