Seraikela Youth Congress demand: युवा कांग्रेस ने संजय गांधी प्रतिमा नवनिर्माण की रखी मांग

सरायकेला: युवा कांग्रेस के सरायकेला कमिटी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दे कर शहरी क्षेत्र के संजय चौक स्थित संजय गांधी के क्षतिग्रस्त हो चुकी प्रतिमा का नवनिमार्ण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है. 

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश मुदुईया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन दिया गया है. ज्ञापन  में कहा गया है कि सरायकेला के संजय चौक स्थित संजय गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो चुकी है.शिल्पकारों का मानना है की प्रतिमा अब मरम्मत के लायक नही बची इसका नव निर्माण करना ही बेहतर है.भारतीय युवा कांग्रेस ने कार्यपालक पदाधिकारी से संजय चौक स्थित संजय गांधी की प्रतिमा का नव निर्माण कराने की मांग की है.मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, प्रदेश सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, कोल्हान संयोजक सोशल मीडिया प्रकाश महतो, जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र नायक,मनोहर तांती शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *