सरायकेला : दलमा अभ्यारण में बीमार चंपा हथिनी का निधन, अभ्यारण में गम का माहौल

सरायकेला: चांडिल के दलमा के वन्य प्राणी आश्रयणी के 67 वर्षीय चंपा हथनी का निधन हो गया हैं।चंपा के निधन से आश्रयणी में गम का माहौल हैं।

 

चांडिल दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के माकूलाकोचा चेक नाका स्थित पालतू चंपा की निधन रविवार को सुबह 8:00 बजे इलाज के क्रम में हो गया है। चंपा के निधन से वन विभाग और दलमा अभ्यारण के लोगों में गम का माहौल देखा जा रहा है। गौरतलब है कि अर्थराइटिस से पीड़ित चंपा 2 दिन पूर्व बीमार होकर गिर गई थी। जिसका इलाज वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जा रहा था। काफी मेहनत के बाद भी पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार चंपा को नहीं बचा सकी. इधर चंपा के मौत के बाद अब उसकी साथी हथिनी रजनी भी अकेली हो गई है .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप