शहरी जलापूर्ति को लेकर नगर परिषद में हुई विशेष बैठक, कार्यकारी एजेंसी के नदारद पर भड़के विधायक

Chaibasa :-  शहरी जलापूर्ति को लेकर चाईबासा नगर परिषद सभागार में कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षदों और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता की संयुक्त बैठक बुधवार को हुई। बैठक में विशेष रूप से विधायक दीपक बिरुवा भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :- मतकमहातु में दो वर्षों में ही अनुपयोगी हुआ डीएमएफटी सोलर जलमीनार, ढाई महीने से जलापूर्ति बाधित रहने से चार दर्जन घरों में गहराया पेयजल संकट

बैठक में सभी ने शहरी जलापूर्ति की लेट लतीफी और अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। सभी पार्षदों ने अपने क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति संबंधित समस्याओं को रखते हुए त्वरित कार्रवाई कराते समस्या दूर कराने का आग्रह विधायक से किया। बैठक में पाया गया कि आज भी विभिन्न वार्डों के गली, टोला में पाइप लाइन नहीं बिछाया गया है। वहीं आज भी बहुत सारे लोगों को पेयजल आपूर्ति का नया कनेक्शन नहीं मिल पाया है।

विधायक ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने का दिया निर्देश :- बैठक में विधायक दीपक बिरुवा ने सभी पार्षदों की समस्या सुनने के बाद विभाग को हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया। वहीं संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी के साथ समस्या दूर करने की हिदायत दी। विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सरकार कल्याणकारी कार्य करती है और जनता के लिए ही है। विभाग को भी अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी।

पेयजलापूर्ति समस्या संबंधित हेल्पलाइन नंबर
7903000784 कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार
8969143925 सहायक अभियंता राम उरांव

विधायक दीपक बिरुवा ने बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यकारी एजेंसी वह संवेदक की अनुपस्थिति पर भड़क गए। कहा कि जनहित मामले पर एजेंसी की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। विधायक ने संवेदक को फोन में फटकार लगाई और कर जलापूर्ति संबंधित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में नये पानी कनेक्शन से हो रहे पानी की बरबादी को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि जिनका भी कनेक्शन है वे अपने घर में पाइप अंदर कर लें। अन्यथा अनदेखी किए जाने पर कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। वहीं जिनको नया कनेक्शन नहीं हुआ, ऐसे लोगों का सर्वे कर छुटे लोगों को नया कनेक्शन दिया जाएगा। जो भी हाउस कनेक्शन छुटा है उसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करें।
कार्यपालक अभियंता ने बैठक में जानकारी दी कि अप्रैल माह में नया पाइप लाइन का अप्रूवल मिल जाएगा।

बैठक में पार्षदो द्वारा उठाए गए मुद्दे

1.मेरीटोला में सात गली में पाइप बिछा पर कनेक्शन नहीं।

2.वार्ड 14 में कुछ जगहों पर पाइप लाइन बिछाना बाकी है
वार्ड 8 में मजार गली , हसन गली, नीचे टोला में पाइप नहीं बिछा, पानी समस्या बहुत है।

3.वार्ड 7 में पाइप लाइन 16 घरों को कनेक्शन नहीं मिला। एक ही जगह से दर्जनों कनेक्शन देने से परेशानी, पाइप का जंजाल बनने से लोग परेशान।

4.वार्ड 9 में मेंन रोड में पाइप लीकेज
5.घसिया गली पाइप नहीं बिछा
6. वार्ड 18 में मिशन कंपाउंड में पाइप बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ।
7.नीमडीह में पानी का प्रेशर बहुत कम है,, पानी बेकार बह रहा

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता नप कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र महतो ने किया। बैठक में पीएचडी कार्यपालक अभियंता जोसन होरो, कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार, पार्षदो में मुमताज अहमद, नीतेश दोदराजका, हृदय शंकर बिरुवा, लक्ष्मी कच्छप, जेबा फरहत, रबिया खातून, निर्मला लकड़ा, गंगा कारवा, विष्णु चिरानियां, पवन शर्मा, कौशल्या देवी, श्वेता रानी समेत नप कर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :- http://Life imprisonment : अपनी पत्नी को दूसरे के घर में सोया देख की मारपीट, हत्या के मामले में पति को न्यायालय ने दी आजीवन कारावास और 10 हजार का जुर्माने की सजा, जाने क्या है मामला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *