Seraikela dead body found: जंगल में मिली अज्ञात वृद्ध की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Saraikella: ज़िले के चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव से सटे डुंगरी जंगल में एक अज्ञात वृद्ध की लाश बरामद हुई है. मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आस- पास बताया जा रहा है. लाश की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
जंगल में मिली अज्ञात वृद्ध की लाश
जंगल में मिली अज्ञात वृद्ध की लाश
मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर है.बताया जाता है कि बुधवार को जब ग्रामीण आसनबनी जंगल गए तब लाश को देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल चांडिल थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 60 वर्ष की होगी. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है.उन्होंने बताया कि शव देखने से यह मालूम होता है कि लाश एक-दो दिन पुरानी है. उन्होंने बताया कि वृद्ध व्यक्ति की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा