Adityapur Crematorium: आदित्यपुर में 3.17 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक शवदाह गृह बनकर तैयार, मेयर ने किया उद्घाटन

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम की ओर से वार्ड आठ अंतर्गत गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के श्मशान काली मंदिर परिसर में करीब 3.17 करोड़ की लागत से निर्मित शवदाह गृह जनता को समर्पित किया गया. इसका उद्घाटन मेयर विनोद श्रीवास्तव, पार्षद असित माझी व मंजू गोराई ने किया. 

3.17 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक शवदाह गृह बनकर तैयार, मेयर ने किया उद्घाटन
3.17 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक शवदाह गृह बनकर तैयार, मेयर ने किया उद्घाटन
निर्माता एजेंसी मेसर्स एसके टेकरिवाल के साइट इंचार्ज अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त शवदाह गृह गैस से संचालित होगी. इसमें शव को जलने में करीब डेढ़ घंटा का समय लगेगा. इसमें दाह संस्कार करने के लिए साढ़े तीन हजार रुपये शुल्क लिया जायेगा. इस मौके पर संजय गोराई, रामू गोराई, निर्मल समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु