एसआर रुंगटा ‘बी’ डिवीजन लीग : रोमाचक मुकाबले में लट्टू उराँव क्रिकेट क्लब ने लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से हराया

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे एस.आर. रुंगटा बी. डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में लट्टू उराँव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर की टीम ने एक रोमांचक मैच में लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर की टीम को 1 विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक अर्जित किए.

स्थानीय बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 292 ओवरो में अपने सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए. लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सौरभ गुपता ने 1 चौका एवं 5 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजो विवेक चौरसिया ने 2 चौकों की मदद से 21 रन एवं रोहित उराँव ने 3 चौकों की मदद से 12 रन बनाए. लट्टू उराँव क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित गुप्ता ने 29/3. रवि गागराई ने 17/2, अरविन्द यादव ने 28/2 विकेट लिए जबकि तपन प्रधान, संजय प्रधान एवं अभिषेक को एक-एक विकेट मिला.

जीत के लिए 30 ओवरों में 143 रनों का पीछा करने उतरी लट्टू उराँव क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवरो में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए. लट्टू उराँव क्रिकेट क्लब की ओर से जे० गोस्वामी ने 6 चौकों एवं 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजो में अरविन्द यादव ने 1 चौका की मदद से 16 रन एव राहुल मुखी ने 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए. लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की ओर से अनुज उराँव ने 19/3. भास्कर पाण्डेय ने 19/2 विकेट लिए जबकि अभिषेक, विवेक एवं पियुष को एक-एक विकेट मिला.

19 अक्टूबर (बुधवार) को फेनाटिक क्लब चाईबासा का मुकाबला शाह स्पोर्टस क्रिकेट एकाडेमी चक्रधरपुर से होगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’