सीतारामपुर डैम में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने आये टेल्को के युवक की डूबने से मौत

Saraikela :- जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतारामपुर डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए जमशेदपुर के टेल्को गोविंदपुर निवासी युवक प्रवीण पांडे की डूबने से मौत हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के टेल्को के गोविंदपुर क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय प्रवीन पांडे रविवार को अपने दोस्तों के साथ सीतारामपुर डैम पिकनिक मनाने पहुंचा था। जहां पिकनिक मनाने के बाद युवक डैम में नहाने उतर गया, और डूबने से उसकी मौत हो गई. सोमवार को स्थानीय लोगों द्वारा डैम में शव मिलने की जानकारी आर आई टी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इस संबंध में आर आई टी पुलिस द्वारा बताया गया कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था. इस बीच वह सीतारामपुर डैम पहुंचा जहां या घटना घटित हुई. वहीं युवक के परिजनों द्वारा युवक के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई जिसके बाद पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है. बाद में पुलिस द्वारा मृत प्रवीण पांडे के पिता गोविंदपुर निवासी संजय पांडे को सूचित किया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *