नेशनल आर्चरी में पदक जीतने वाले दिव्यांग तुलसी कारोवा व विजय सुंडी को एसआर रूंगटा ग्रुप ने दी बधाई, उद्योगपति मुकुंद रूंगटा ने कहा, ऐसे ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें, मंजिल अवश्य मिलेगी*

चाईबासा : 5 वीं पैरा सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करनेवाले जिले के तीरंदाज विजय सुंडी तथा तुलसी कारोवा को एसआर रूंगटा ग्रुप ने बधाई दी है। छह पदक जीतनेवाले इन तीरंदाजों ने शनिवार को चाईबासा स्थित एसआर रूंगटा ग्रुप के आवासीय कार्यालय में उद्योगपति मुकुंद रूंगटा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़े :-

फेनाटिक क्लब ने चाईबासा क्रिकेट क्लब को और फ्रेन्डस क्लब ने लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब को हराया

तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतने की जानकारी दी और पदक भी दिखाए। तुलसी कारोवा ने कहा कि उसने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं। जबकि विजय सुंडी ने रिकर्व राउंड में केवल एक रजत पदक जीत पाने की बात कही। ज्ञात हो कि इन तीरंदाजों को उनकी गरीबी को देखते हुए एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से ही तीर-धनुष उपलब्ध कराया गया था। इन्हीं तीर-धनुष से दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और आधा दर्जन पदक जीतने में सफल रहे। बहरहाल, तीरंदाजों ने एसआर रूंगटा ग्रुप का आभार भी जताते हुए कहा कि एसआर रूंगटा ग्रुप की मदद के कारण ही आज वे तीरंदाजी में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। वहीं मुकुंद रुंगटा ने कहा कि ऐसे ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें। मंजिल अवश्य मिलेगी। आशा करता हूं, आगे भी आप दोनों ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे। गौरतलब है कि यह तीरंदाजी प्रतियोगिता एनआइएसआइ पटियाला पंजाब में पिछले वर्ष 27-28 दिसंबर को हुई थी। इसमें झारखंड तीरंदाजी टीम ने भी भाग लिया था जिसमें तुलसी कारोवा तथा विजय सुंडी भी शामिल थे। सिकुरसाई में संचालित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के दोनों प्रशिक्षु हैं। मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू इनको प्रशिक्षण देते हैं।

http://फेनाटिक क्लब ने चाईबासा क्रिकेट क्लब को और फ्रेन्डस क्लब ने लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *