सरायकेला : 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में ,घर के पास मिला शव

Saraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत पदमपुर गांव में 40 वर्षीया सविता सरदार का शव सरायकेला पुलिस ने गुरुवार संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। 
सविता सरदार की फाइल फोटो
पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मृतका के पति सुधीर सरदार और चक्रधरपुर निवासी जहांगीर शेख को हिरासत में लिया है। हत्या या आत्महत्या को लेकर मृतिका सविता सरदार की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात सोने के पश्चात गुरुवार की सुबह सविता सरदार का शव उसके घर के समीप ही एक छोटे से पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। जिसमें पुलिस को मृतका सविता के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’