खटिया पर सिस्टम : बीमार महिला को लोगों ने खटिया पर ढोकर एक किलोमीटर दूरी तय कर पहुंचाया सड़क तक, फिर वाहन से लाया अस्पताल

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला के कई गाँवों को जोड़ने वाली सड़क आज भी जर्जर हाल में है, जिसके कारण इन गाँवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है. स्थिति ये है कि इन गाँवों में कोई बीमार पड़े तो उसे ईलाज के लिये अस्पताल ले जाने के लिये गाँव तक एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाता है.

इसे भी पढ़ें :- सरायकेला: जर्जर सड़क का खामियाजा प्रसव से कराह रही महिला को पड़ा भुगतना

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=6MUpRv9VYoM[/embedyt]

 

जिला के सोनुआ प्रखण्ड के रेंगालबेड़ा गाँव की भी यही स्थिति है. इस गाँव की एक 58 वर्षीय बीमार महिला शुरु पुरती को ईलाज के लिये अस्पताल ले जाने के लिये जब गाँव तक एम्बुलेंस या कोई निजी वाहन नहीं पहुँच पाया. जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे खटिया से ढोकर करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक लाया. इसके बाद उसे एक निजी वाहन से सोनुआ अस्पताल लाया गया. सोनुआ अस्पताल से बेहतर ईलाज के लिये उसे चाईबासा रेफर कर दिया गया और फिलहाल महिला का ईलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है.

बता दें कि पिछले वर्ष भी मझगांव विधानसभा क्षेत्र में बीमार ग्रामीण को लाने गई एम्बुलेंस गांव तक नही पहुंच पाई थी. जिस कारण ग्रामीणों ने उक्त बीमार ग्रामीण को खटिया से लाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया था.

इसे भी पढ़ें :- http://एक माह के अंदर मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा शुरू, मिलेगा एम्बुलेंस : निरल पूर्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम