Teachers Day : DAV चाईबासा में मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक हुए सम्मानित

Chaibasa :- सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी व वरिष्ठ शिक्षकों ने राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक ही मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है एवं उसे सही-गलत की पहचान करना भी बताता है। इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी, वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर, ए के एस महापात्रा, अर्जुन महाकुद व मनोज कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। छात्रा अदृशा अग्रवाल और शिक्षक विवेकानंद मिश्रा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। बारहवीं की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। संगीत शिक्षक ने भी गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कक्षा बारहवीं के छात्रों ने लघु नाटक प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर एवं शिक्षकों के लिए क्रिकेट का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में शिक्षिका संगीता सिंह विजेता रहीं। क्रिकेट मैच में जयप्रकाश की टीम विजेता रही एवं साकिब सलीम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम