Tejashwi Yadav Kahalgon Rally: कहलगांव में तेजस्वी यादव ने रजनीश भारती के समर्थन में की वोट की अपील, पुरेंद्र नारायण बोले- रजनीश भारती करेंगे कहलगांव का सर्वांगीण विकास

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सन्हौला प्रखंड के सनोखर मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि “11 नवंबर को लालटेन छाप पर बटन दबाकर बदलाव की गारंटी दीजिए”।

ये भी पढ़े:- Bihar election 2025: महागठबंधन प्रत्याशी रजनीश भारती के लिए कहलगांव में जोश से प्रचार में जुटे राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव महागठबंधन के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनता अब बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है और नई उम्मीदों के साथ बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो हर क्षेत्र का विकास प्राथमिकता पर किया जाएगा।सभा स्थल पर तेजस्वी यादव के पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भीड़ “बदलाव की गारंटी- तेजस्वी यादव” और “तेजस्वी लाओ, बिहार बचाओ” के नारे लगाती रही। जनसभा के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता से सवाल किया— “क्या रजनीश भारती को जीत का माला पहनाया जाए?”— जिस पर लोगों ने तालियों और नारों के साथ जोरदार समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने मंच से स्वयं रजनीश भारती को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव, जो कि रजनीश भारती के पिता हैं, ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहलगांव की जनता इस बार इतिहास रचने जा रही है। अगर जनता मौका देगी तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, झारखंड से पहुंचे राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रजनीश भारती की जीत के बाद एनटीपीसी के CSR फंड के जरिए कहलगांव के विकास को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घोषणा पत्र में जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा किया जाएगा।सभा में भारी जनसमूह की मौजूदगी से राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा क्षेत्र “तेजस्वी लाओ, बिहार बचाओ” के नारों से गूंज उठा।

http://Adityapur mai -bahin senior citizen felicitation ceremony:माइ बहिन वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव एक साल में महिला महाविद्यालय की स्थापना ,10 हज़ार लोगों को प्रति वर्ष रोजगार, महिलाएं होंगी तकनीकी स्किल