Adityapur Agile Learning performed: सीबीएसई की परीक्षा में एजाईल लर्निंग के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Adityapur: आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-32 में संचालित एजाईल लर्निंग के  बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है.

यहां पढ़ने वाली स्नेहलता ने 96.2 प्रतिशत, हर्षिता ने 95.6 प्रतिशत, जानवी ने 95 प्रतिशत, रिशु ने 92 प्रतिशत, तमन्ना ने 91.6 प्रतिशत तथा आकृति ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है. गौरतलब है कि एजाईल लर्निंग एक जाना-माना शिक्षा केन्द्र है, जहाँ आदित्यपुर के कई स्कूलों के बच्चे पढ़ने आते हैं. एजाईल लर्निंग के व्यवस्थापक अमरेश कुमार बीआईटी, मेसरा से एमटेक हैं. जबकि श्वेता सिंह एमबीए है. वहीं, सूरज सिंह एमएससी हैं. और इन फैकल्टियों के द्वारा आदित्यपुर में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है.