अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में थे अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा

Jamshedpur :- जमशेदपुर के सोनारी पुलिस को मिली सफलता गुप्त सूचना के आधार पर हथियार समेत प्रदीप गोराई को गिरफ्तार किया. साथ ही इस मामले में संलिप्त वीरेंन सरदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.सोनारी पुलिस को गुप्त सूचना मिकी थी कि विलास बस्ती निवासी प्रदीप गोराई हथियार के साथ घूम रहा है.

देर ना करते हुए पुलिस ने प्रदीप को एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन के साथ धर दबोचा. पूछताछ के क्रम में प्रदीप ने बताया कि जनता बस्ती निवासी वीरेन सरदार ने उसे हथियार उपलब्ध कराया है. पुलिस ने प्रदीप के बयान पर वीरेन को भी गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया प्रदीप गोराई किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया पुलिस ने प्रदीप के पास से एक देशी पिस्तौल दो जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है. साथ ही प्रदीप को हथियार उपलब्ध कराने वाले वीरेंन सरदार को भी धर दबोचा गया है. वीरेन के पास हथियार कहां से आई है इस विषय पर भी पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया प्रदीप का पूर्व में भी अपराधी की इतिहास रहा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत