सरायकेला: पुलिस -प्रशासन की तत्परता से रुकी नाबालिग की शादी

Saraikela: सरायकेला के सीनी ओपी क्षेत्र में नाबालिग के शादी होने के मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस- प्रशासन की तत्परता से नाबालिग की शादी को रुकवा दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनी ओपी के महादेवपुर गांव में एक किशोरी बालिका वधु बनने से बच गयी. इस मामले में प्रशासन को जानकारी मिलते ही बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन गांव पहुंचे, इसके बाद परिजनों को समझाया व किशोरी की शादी नहीं करने की बात कही. उन्होंने परिजनों को बताया कि जब तक लड़की बालिग नहीं होती है, तब तक उसकी शादी नहीं कराएं. जानकारी मिलने पर परिजन शादी रोकने को आखिरकार मान गए।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज