आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 हरिओम नगर इंदिरा बस्ती सड़क निर्माण योजना का मेयर और पार्षद ने किया शिलान्यास

Adityapur:- आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 17 के हरिओम नगर स्थित इंदिरा बस्ती मुख्य सड़क निर्माण योजना का मंगलवार को नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव और वार्ड पार्षद नीतू शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से शिलान्यास किया गया।

हरिओम नगर के इंदिरा बस्ती जाने वाले मुख्य सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। जनहित को देखते हुए पार्षद नीतू शर्मा द्वारा योजना पारित करवाया गया। जिसके बाद यहां पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। उक्त सड़क निर्माण योजना की लागत 11 लाख 73 हज़ार हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मेयर विनोद श्रीवास्तव से स्थानीय लोगों द्वारा अन्य विकास योजनाओं को भी जल्द धरातल पर उतारे जाने की मांग की गई। वहीं पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि वार्ड वासियों के सहयोग से कई अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को भी यहां जल्द पारित किया जाएगा। इस मौके पर यहां किशोर, कुंदन ठाकुर, कैलाश पासवान, एसएन शर्मा समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *