विधायक ने उपायुक्त को लिखा पत्र, कहा- सुबह 7 से 10-11 बजे तक किया जाए स्कूल का संचालन

Chaibasa :-  दिन ब दिन बढ़ते गर्मी को लेकर स्कूल संचालन समय परिवर्तन कराने की पहल विधायक दीपक बिरूवा ने की है. विधायक दीपक बिरुवा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर बच्चों के स्कूलों के समय में परिवर्तन करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें :- झींकपानी के किंजल पुब्लिक स्कूल गुड़ा में 8वां वार्षिक समारोह, बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी

उन्होंने कहा है कि बच्चों के लिए स्कूल समय का निर्धारण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक अथवा 11 बजे तक करने का सुझाव देते हुए जल्द ही आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया है. ताकि बच्चों की पढ़ाई के साथ दिन की तपती धूप से राहत भी मिल सके. विधायक ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में विगत कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है. इस संबंध में अभिभावको की मांग और तापमान के मद्देनजर स्कूल बच्चों के हित में स्कूल समय परिवर्तन करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Illegal Liquor Sale: आदित्यपुर थाना के पीछे अवैध शराब बिक्री मामले पर कार्रवाई नहीं होने से भड़के समाजवादी नेता ने थानेदार को लिया आड़े हाथों, देखें VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *