आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सामुदायिक हॉल का मेयर और पार्षद नीतू शर्मा ने किया शिलान्यास

Adityapur :- आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 के निवासियों की चिर परिचित मांग जल्द पूरी होगी ,यहां प्रभात पार्क में प्रस्तावित सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद्र योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है. जिसका शिलान्यास संयुक्त रूप से मेयर विनोद श्रीवास्तव और वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के द्वारा किया गया.

प्रभात पार्क में प्रस्तावित सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद्र का दीपावली के शुभ मौके पर शिलान्यास आयोजित किया गया. मेयर विनोद श्रीवास्तव और नीतू शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से नारियल फोड़कर योजना की आधारशिला रखी गई. यहां 38 लाख 17 हज़ार की लागत से उक्त योजना का निर्माण कराया जाएगा. मौके पर पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि वार्ड विकास के यह योजना जन उपयोगी साबित होगी. शिलान्यास कार्यक्रम में उमेश दुबे, वीरेंद्र यादव, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल अमित सिंह आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ