Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - गुआ डाकघर में करोड़ों रुपये के फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) घोटाले की जांच करने पहुंचे वरीय डाक अधीक्षक, कहा – तीन माह में लौटाया जाएगा गबन किया गया पैसा
Chaibasa

गुआ डाकघर में करोड़ों रुपये के फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) घोटाले की जांच करने पहुंचे वरीय डाक अधीक्षक, कहा – तीन माह में लौटाया जाएगा गबन किया गया पैसा

By The News24 Live28/07/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250728 WA0039
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Gua (गुआ) :  गुआ डाकघर में करोड़ों रुपये के फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) घोटाले की जांच के लिए मंगलवार को सिंहभूम प्रमंडल, रांची के वरीय डाक अधीक्षक उदय भान सिंह खुद गुआ डाकघर पहुंचे. उन्होंने पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच की अगुवाई करते हुए पीड़ित खाताधारकों से मुलाकात की और मीडिया से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि जिनका पैसा गबन हुआ है, उन्हें तीन माह के भीतर विभागीय प्रक्रिया के तहत पूरा पैसा वापस दिलाया जाएगा.

IMG 20250728 WA0039

मैं तुझे भूल जाऊं ये हो नहीं सकता….और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा : डाक निरीक्षक

वरीय डाक अधीक्षक ने बताया कि अब तक 10 उपभोक्ताओं के साथ 48,81,516 रुपए की ठगी की पुष्टि हो चुकी है. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा शुरुआती है, जांच अभी जारी है और गबन की राशि और बढ़ सकती है. इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जा चुका है. गुआ डाकघर में मीडिया से बात करते हुए उदय भान सिंह ने कहा हमारी प्राथमिकता सिर्फ दोषी को पकड़ना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जिन ग्राहकों की बचत लूटी गई है, उन्हें हर हाल में न्याय मिले. डाक विभाग पर लोगों का विश्वास बना रहना चाहिए, यही हमारी जवाबदेही है.

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्लेम फॉर्म भरवाकर ग्राहकों को पैसा दिलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. गुआ डाकघर के तत्कालीन पोस्टमास्टर विकास चंद्र कुईला पर आरोप है कि उसने 2021 से 2024 के बीच दर्जनों ग्राहकों से फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के नाम पर करोड़ों रुपये लिए और नकली पासबुक थमाकर फरार हो गया. वह 20 जून को गुआ से चिड़िया डाकघर स्थानांतरित हुआ था, लेकिन वहां जॉइन नहीं किया और तभी से लापता है. घोटाले के सामने आने के बाद पूरे गुवा में हड़कंप मच गया है. लोग अपनी पासबुक लेकर डाकघर पहुंच रहे हैं और विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं.

IMG 20250728 WA0035
जांच करते वरीय डाक अधीक्षक

गुआ डाकघर पहुंचे वरीय अधीक्षक की मौजूदगी ने पीड़ितों को कुछ हद तक सांत्वना और उम्मीद दी है. स्थानीय लोगों की मांग है कि पोस्टमास्टर विकास कुईला को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए,गबन की गई रकम का ब्याज समेत भुगतान किया जाए. डाक विभाग के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो. गुआ डाकघर स्कैम ने यह साबित कर दिया कि सिर्फ प्राइवेट ही नहीं, सरकारी संस्थानों में भी लापरवाही जानलेवा हो सकती है. अब जबकि वरीय अधीक्षक खुद जांच में जुटे हैं, लोगों को उम्मीद है कि सिर्फ घोटाले का पर्दाफाश नहीं होगा, बल्कि पीड़ितों को न्याय और मुआवजा भी मिलेगा.

http://झारखंड : डाक विभाग के खिलाफ सेवा में कमी का मामला में उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला, उपभोक्ता को 1 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#gua #jharkhand #west singhbhum said - the embezzled money will be returned in three months Senior Postal Superintendent arrived to investigate the fake Fixed Deposit (FD) scam of crores of rupees at Gua Post Office
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d