पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा के बड़े भाई चंदन शर्मा का आकस्मिक निधन, पूर्व विधायक समेत गणमान्य लोग पहुंचे अंतिम दर्शन को

Adityapur :- आदित्यपुर निवासी पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा के बड़े भाई चंदन शर्मा का बुधवार तड़के सुबह इलाज के क्रम में जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल में निधन हो गया. बुधवार देर शाम स्वर्गीय चंदन शर्मा का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया गया.

स्वर्गीय चंदन शर्मा गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और विगत 2 दिनों से उनका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा था. इस बीच मंगलवार शाम स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार तड़के सुबह उनका निधन हो गया. स्वर्गीय चंदन शर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. बुधवार को आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 5 से उन की शव यात्रा निकाली गई. जहां शव का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर के पार्वती घाट में किया गया. स्वर्गीय चंदन शर्मा को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पूर्व विधायक अरविंद सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे समाजसेवी मदन कुमार समेत पत्रकार गण शामिल हुए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा