बिहार ज्यूडिशियल सर्विसेस प्रतियोगिता में अनवारा ख़ातून ने मारी बाजी, चाईबासा की बेटी बनेगी सिविल जज, बढ़ाया मान

Chaibasa:-  चाईबासा की बेटी ने एक बार फिर चाईबासा का मान बढ़ाया है. चाईबासा बड़ी बाजार निवासी मोहम्मद फ़िरोज़ की सुपुत्री अनवारा ख़ातून ने 31वीं बिहार ज्यूडिशियल सर्विसेस प्रतियोगिता परीक्षा में सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) के पद में नियुक्ति के लिए 77 रैंक के साथ सफ़ल घोषित हुई हैं. सुश्री अनवारा ख़ातून पश्चिम सिंहभूम जिले की पहली छात्रा है, जिन्होंने जज बन कर पूरे चाईबासा शहर का मान बढ़ाया है. और समाज के दूसरे बच्चों के समक्ष उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है.

इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया चाईबासा के सदर- मोहम्मद ख़लीलुल रहमान, नाइक सदर – अख्तर रूमानी, सचिव- फैयाज़ खान, सह सचिव- इकबाल अहमद, खजांची- मोहम्मद वसीउद्दीन एवं अन्य सदस्यों ने उनके आवास पहुँच कर उन्हें पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया. अंजुमन इस्लामिया चाईबासा सुश्री अनवारा ख़ातून की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा