यादव समन्वय समिति ने मुलायम सिंह यादव के श्रद्धांजलि सभा में समाज के पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

Saraikela:- समन्वय समिति कोल्हान प्रमंडल द्वारा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के स्मृति में श्रद्धांजलि का संकल्प सभा का आयोजन आदित्यपुर स्थित शिव दुर्गा साईं राम मंदिर सभागार में किया गया. जिसमें यादव समन्वय समिति के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी.

 

श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को स्मरण करते हुए उनके कार्यों को याद किया गया. इस मौके पर समाज में पिछड़ रहे लोगों को सशक्त बनाने उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और समाज के अंतिम व्यक्ति को हर संभव सहायता प्रदान करने का भी संकल्प लिया गया. श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी विचारधारा के पुरोधा स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, जनेश्वर मिश्र, बेनी प्रसाद वर्मा और रामविलास पासवान के योगदान को भी स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई.

शोक सभा में अजीत कुमार, डॉ ओपी आनंद, एसएन यादव, राम वचन सिंह, उमेश यादव, किशोर यादव, कृष्णा यादव, श्रीनीवास यादव, पुरेन्द्र नारायण सिंह, सुरेशधरी, उमा शंकर राम, पांडि मुखि, राम लखन यादव, महेंद्र यादव, परमात्म यादव, सिद्ध नाथ यादव, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *