महिला को घर में घुस कर जबरन उठा ले गए खेत में, किया सामूहिक दुष्कर्म

चाईबासा :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के घर में जबरन घुसकर को तीन लोग खेत में उठकर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला चार बच्चों की मां है. घटना बुधवार मध्य रात्रि की बतायी जा रही है. पीड़िता को बुधवार सुबह गांव के पास एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में पाया गया था. जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिस कारण वह बोल नहीं पा रही है.

इसे भी पढ़ें :- Rape with minor – 3 रिश्तेदारों ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, 5 महीने बाद गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला

घटना की मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को खाना खाने के बाद सभी सदस्य घर मे सो रहे थे. पीड़ित महिला भी बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी. इसी क्रम में आधी रात को तीन बदमाश घर में घुसे और महिला का मुंह दबाकर गांव से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गए. फिर महिला की साड़ी से उसके दोनों हाथ बांध दिया और महिला के चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. जिसके बाद तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. जब महिला बेहोश हो गयी तो उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए.

बुधवार सुबह महिला के घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में खेत में पीड़िता बेहोश मिली. इसके बाद महिला ने परिजनों को आप बीती बतायी. जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें :- http://चाईबासा : नवनिर्मित मछली बाजार के समीप शहर के प्रमुख जोड़ा तालाब स्थिति दयनीय, जीर्णोद्धार कराने को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *