नाबालिग प्रेम जाल में फंसा कर लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Chaibasa (चाईबासा) : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाबालिग को फंसाकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया. आरोपी युवक की पहचान इचाकुटी गांव निवासी नंदलाल बारी के रूप में हुई है. आरोपी पीड़िता को लगातार तंग करता था जिसके बाद पीड़िता ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था.

चाईबासा : विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पिड़िता पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने जब यह पूरा मामला अपने परिजनों को बताया, तो परिजन उसे लेकर मुफ्फसिल थाना पहुंचे और एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नंदलाल बारी ने उसे प्रेम में फंसा कर लंबे समय से दुष्कर्म किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई और पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 107/2025 के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की. आरोपी नंदलाल बारी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया और उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण चाईबासा सदर अस्पताल में कराया और उसे आवश्यक परामर्श के बाद घर भेज दिया. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

http://कोच नाबालिक लड़कियों के साथ कर रहा था दुष्कर्म, फिर धमकी दे मांगता था न्यूड फोटो, ऐसे पकड़ाया