KANDRA THEFT: ड्यूटी गए निलांचल कंपनी कर्मियों के 6 बंद घरों में चोरी, थाना प्रभारी ने कहा घटना की नहीं है लिखित शिकायत

Kandra: कांड्रा थाना अंतर्गत बानाडुंगरी में रविवार की सुबह चोरों द्वारा 6 घरों का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान व नकदी की चोरी कर ली। उन सभी घरों में किराए पर नीलांचल कंपनी के कर्मचारी रहते हैं और घटना के वक्त सभी डयूटी गए थे।
ए शिफ्ट डयूटी कर दोपहर में जब वे घर आए तो उन्होंने अपने अपने घरों का ताला टूटा देखा। घर के भीतर जाकर देखने पर उसमें रखा बक्सा, एटीएम कार्ड, मोबाइल, बैग समेत कई सामान गायब पाया। तत्पश्चात उन्होंने कांड्रा थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि चोरों द्वारा किराएदार अरुण कुमार के घर से एटीएम कार्ड व 1600 रुपए नकद, विवेक महतो के घर से एक मोबाइल, बैग व 200 रुपए नकद, संजय मायती, मानस पडिया, सागर मुखर्जी, प्रसुन्न उपाध्याय और वृहस्पति महतो और  के घर से कई घरेलू सामान व हजारों रुपए नकद की चोरी कर ली गई। इस संबंध में कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र महतो ने बताया कि घरों से केवल मोबाइल फोन की चोरी हुई है और घटना के संबंध में किसी प्रकार की लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु