आदित्यपुर: ब्राउन शुगर कारोबार में वर्चस्व और संपत्ति विवाद हुई थी साबिर हुसैन की हत्या

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी मोहम्मद साबिर हुसैन की हत्या ब्राउन शुगर कारोबार में वर्चस्व और आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर उसके जीजा कुख्यात अपराधी कादिम खान ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की थी.

गिरफ्तार अपराधी कादिम खान

हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि ड्रग पेडलर डॉली परवीन ने अकूत संपत्ति अर्जित की थी और उसके जेल जाने के बाद पति कादिम खान और मृतक भाई साबिर हुसैन के बीच ब्राउन शुगर कारोबार वर्चस्व समेत पारिवारिक संपत्ति का विवाद चल रहा था. जिसके चलते कादिम ने अपने भाई कलीम ,औरंगजेब और सोनू खान के साथ मिलकर बीते 6 नवंबर को हत्याकांड को अंजाम दिया था. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड अंजाम देने के बाद फरार चल रहे कादिम खान को कपाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है .जबकि इस मामले में शामिल अन्य सभी आरोपी फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं जिनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *