हेमंत सरकार के विरुद्ध भाजपा की आक्रोश रैली, जिला मुख्यालय में गरजे भाजपाई

Saraikela: राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के विरुद्ध भाजपा ने आक्रोश रैली  धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जताया है. सरायकेला जिला मुख्यालय में आयोजित आक्रोश रैली में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.
गणेश महाली ,भाजपा नेता
झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार ,खनिज पदार्थ की लूट, गिरती हुई विधि व्यवस्था जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरायकेला जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन सह आक्रोश रैली के माध्यम से उद्गार व्यक्त किया. कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसे रोकने में सरकार लगातार विफल हो रही है, इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पूर्व हेमंत सोरेन ने हर साल 5 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सत्ता में आते हैं अपने वादे भूल गए हैं. धरना प्रदर्शन में महिलाओं पर अत्याचार, जिले में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री, आदिवासी युवक मोहन मुर्मू की हत्या ,ईचा डैम निर्माण में सरकार की विफलता, जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उछाला गया. सभा को गणेश महाली, उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश उरांव ने भी संबोधित किया. सभा समाप्ति पर सरकार के विरुद्ध एक मांग पत्र राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *