Traffic special drive : सरायकेला में सड़क दुर्घटना रोकने ज़िला पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से चलाया विशेष जांच अभियान

सरायकेला : जिले के सड़कों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से विशेष जांच अभियान प्रारंभ किया गया है।

मुख्य सड़क पर सदर अस्पताल के पास डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें 2 घंटे के अंदर लगभग 70 से अधिक बाइक एवं चार पहिया वाहनों का चालान काटा जा चुका है। जांच के दौरान चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट तथा वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म की जांच की जा रही है, जबकि दोपहिया वाहनों में हेलमेट एवं लाइसेंस की जांच की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *