डीसी के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान- 2025 के तहत जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में जिला समाहरणालय परिसर से घड़ी घर चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा का समापन घड़ी घर चौक पर राष्ट्रीय गान के साथ किया गया.

पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय में तिरंगा यात्रा के लिए एकत्रित लोग

Every Home Tricolor Campaign And Tricolor Yatra : हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक संपन्न

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य तिरंगा को सरकारी कार्यालयों प्रतिष्ठानों के बाहर सभी घरों पर स्थापित करना है. हम सभी तिरंगे को सिर्फ अपने संस्थानों या घरों पर ही ना फहराएं, बल्कि अपने देश के झंडे को अपने दिलों में भी बसाएं. हमारा राष्ट्रीय तिरंगा हम सभी देशवासियों का गौरव है और इस ध्वज के तले हम सभी देशवासी एक समान हैं, सुरक्षित हैं और स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों एवं महापुरुषों की शहादतों का प्रतीक है. उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश की स्वतंत्रता की गाथा हम सभी को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के लिए प्रेरित करता है.

ये हुए शामिल

उपायुक्त के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, जेएसएलपीएस सखी मंडल सहित अन्य के द्वारा भाग लिया गया.

http://संस्कार भारती एवं सैल्यूट तिरंगा ने निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगा झंडा का हुआ वितरण

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला