हाईवा और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, दो की मौत

Dhanbad (DN PANDEY) : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जी टी काशीटांड़ के समीप रविवार शाम हाईवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें :- किरीबुरू सेल खदान में 100 टन का हॉल पैक डंफर दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर बाल बाल बचा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं बाइक में सवार दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहूंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दियाहै. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें :- http://धनबाद : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैस पाइपलाइन की चोरी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, ट्रक एवं भारी संख्या में पाईप जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम