राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन की चपेट में आकर दो लोको पायलट की दर्दनाक मौत

Saraikela: राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर बीते रात मालगाड़ी के इंजन प्रेशर से संबंधित कार्य करने रेलवे ट्रैक पर उतरे दो लोको पायलट की दर्दनाक मौत हावड़ा मुंबई मेल की चपेट में आकर हो गई है।

घटनाक्रम के अनुसार बीते रात 12:15 बजे चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राज खरसावां रेलवे स्टेशन पर चक्रधरपुर लॉबी में कार्यरत 53 वर्षीय लोको पायलट डीके सहाना ,36 वर्षीय सहायक लोको पायलट मोहम्मद अफसर आलम के साथ मालगाड़ी इंजन के प्रेशर कार्य को करने रेलवे ट्रैक पर उतरे थे. इस बीच गाड़ी संख्या 12810 अप हावड़ा मुंबई मेल बगल के रेलवे ट्रैक से तेज रफ्तार से गुजर रही थी. जिसकी चपेट में दोनों वहां गए और रेलवे ट्रैक पर कटकर इनकी मौत हो गई. घटना के बाद देर रात रेल प्रशासन द्वारा दोनों लोको पायलट के शव को चक्रधरपुर रेलवे अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया है. जहां इनका पोस्टमार्टम होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *